भिकियासैंण में भाजपा युवा मोर्चा “हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:-एसआर चंद्रा

भिकियासैंण। 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी भिकियासैंण युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश बसनाल के द्वारा हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मैराथन में भिकियासैण मंडल से 86 धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन पंजीकरण कराया, जिसमें दौड़ में प्रथम इनाम अरबाज पुत्र अजीज रहमान ग्राम बासोट 5100 नकद व सर्टीफिकेट,र्और द्वितीय पुरस्कार दुर्गा सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम बाजन 2100व सर्टीफिकेट, और तृतीय पुरस्कार देवेंद्र सिंह पुत्र केसर सिंह ग्राम सीम ने 1100 व सर्टीफिकेट प्राप्त किया।दौड़ में सबसे अधिक उम्र के ज्योतिका ईन्डैन गैस एजेन्सी के प्रबन्धक महेन्द्र सिंह बिष्ट -49 वर्ष व सबसे कम उम्र के रक्षित सती उम्र -9 वर्ष निवाशी दोनो भिकियासैंण दौड़ में क्षेत्र वासियों व दर्शक गणों की वाह वाही लूटी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश पंत पूर्व संगठन राज्य दर्जा मंत्री ने भारत की स्वतन्त्रता में शहीदो को याद करते हुए उनकी विस्तृत जानकारी दी। सांथ ही इस मैराथन की मिनी दौड को देश कै लिए एक बेहद संदेश बताया। मुख्य अतिथि कैलाश पंत व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हंसा नेगी और नरेंद्र बिष्ट आदि के द्वारा पुरस्कार का वितरण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  साइबर ठगों ने मोटाहल्दू के युवक से रिश्तेदार बनकर हजारों रुपये ठगे

इस मौके पर कार्यक्रम में भारतीय जनता के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी महामंत्री संदीप खुल्बे , मदन मेहरा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य निर्मला शर्मा , गोविंद रावत, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश पांडे , शंकर दत्त फूलारा, संजय अग्रवाल,पान सिंह मावडी , दिनेश जोशी, तारा दत्त शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश जोशी, देवेश खुल्बे , युवा मोर्चा के महामंत्री प्रकाश चंद, युवा मोर्चा के मंत्री त्रिभुवन , पुष्कर पाल , वीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह गोपाल बिष्ट, के अलावा भिकियासैण नगर पंचायत की क्षेत्रीय जनता मौजूद थी। अन्त में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए पुलिस तन्त्र का भी आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119