गंगोलीहाट के पोखरी में बना हाईटैक पंचायत भवन- -ग्राम प्रधान एवं पंचायत अधिकारी की हो रही सराहना
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट। जहां आए दिन सरकारी कार्यों में घोटाले व घपलों की जानकारी मिलते रहती है। वहीं न्याय पंचायत पोखरी की ग्राम प्रधान निर्मला देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राज कुंवर कंडारी व हेम पाठक की अपने कार्य के प्रति मेहनत, लगन व कर्तव्य परायणता का सुंदर उदाहरण देते हुए चार लाख से निर्मित पिखरी के पंचायत घर को हाईटैक बनाया गया है। बताते चलें कि न्याय पंचायत पोखरी की ग्राम सभा पोखरी में नव-निर्मित पंचायत घर का उद्घाटन 15 अगस्त के अवसर पर ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने उद्घाटन किया।

ग्राम पंचायत पोखरी में इस वर्ष चार लाख की लागत से पंचायत घर की मरम्मत कर उसमें ग्राम पंचायत का कार्यालय एवं मीटिंग हाल बनाया गया है। जिसमें लाइट फिटिंग, पानी, कंप्यूटर, स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी गणेश सिंह रावत ने कहा की पंचायत घर में अब पंचायत का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। जिससे न्याय पंचायत की क्षेत्रीय जनता को ग्राम पंचायत से मिलने वाले प्रमाण पत्र एवं अन्य सुविधाएं यहीं से मिला करेंगी । इस अवसर पर पोखरी के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजकुंवर कंडारी ने उक्त पंचायत घर निर्माण में सहयोग करने हेतु ग्राम प्रधान पोखरी एवं समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दी जा रही प्रत्येक सेवा अब इस पंचायत घर में स्थित कार्यालय के बनने के बाद यहीं पर उपलब्ध होंगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रशेखर पंत, प्रधान पोखरी निर्मला देवी, उप प्रधान ललित जोशी एवं क्षेत्रीय जनता ने क्षेत्रीय ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजकुंवर कंडारी की कार्यप्रणाली एवं जनता के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है।
इस दौरान समरोह में सहायक विकास अधिकारी गणेश सिंह रावत, न्याय पंचायत पोखरी के पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हेम पाठक, सहायक विकास अधिकारी अभिषेक तिवारी, ग्राम प्रधान जीवन लाल, भगवत राम, सूरज गिरी, देव सिंह, मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर पंत, पूर्व प्रधान बहादुर राम, सरिता देवी, अमर राम, पूरन राम, ललित पांडेय, भूपेश जोशी, कैलाश जोशी, पुष्कर, गुरचन तथा समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता मौजूद रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग