रोशनदान पर फंदे में लटका मिला वृद्धा का शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। एक वृद्धा का शव कमरे के रोशनदान पर फंदे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमाऊं निवासी प्रकाश कौर (60) पत्नी स्व. कुलवंत सिंह सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में सोने के लिए गई थीं। बेटे हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी मां का इलाज चल रहा था। दोपहर के समय उन्हें डॉक्टर को दिखाना था। जब वह दोपहर के समय घर गए तो मां का कमरा बंद मिला। जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो मां का शव फंदे पर लटका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि महिला के अवसाद में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेंगे।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119