बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे जागेश्वर धाम, मंदिरों में की पूजा अर्चना
गणेश पाण्डेय,दन्यां
वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को जागेश्वर धाम पहुँचे। नाम में स्थित विभिन्न मंदिरों में उन्होंने पूजा अर्चना कर जागेश्वर धाम की परिक्रमा की। उन्होंने जागेश्वर धाम को आध्यात्मिक व पौराणिक स्थल बताते हुए कहा कि यहां आकर दिव्य अनुभूति और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने इस क्षेत्र को हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ अनुपम स्थल बताया। अक्षय कुमार ने यहां दोबारा आने की इच्छा जताई।

रविवार को फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार सुबह हेलीकॉप्टर से 6 बजकर 40 मिनट में गरुडाबाज हेलीपैड पहुँचे। वहां से वह सीधे जागेश्वर मंदिर धाम पहुँचे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर में कई भक्त पहुँचे थे। उन्हें देखकर वह उनके करीब जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पूजा के दौरान किसी को उनके करीब नही जाने दिया गया। पूजा पूरी होने के बाद वह मंदिर समिति के लोगों से मिले और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह यहां दुबारा जरूर आएंगे। इस अवसर पर उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने वालो की होड़ मच गयी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी