ब्रेकिंग…30-31 दिसंबर को पर्यटक काशीपुर होकर नहीं जा पाएंगे रामनगर-नैनीताल
काशीपुर। नए साल को लेकर नैनीताल और रामनगर जश्न मनाने जाने वाले पर्यटकों के लिये यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। जिसके चलते बाहर से आने वाले पर्यटक काशीपुर होते हुए नैनीताल और रामनगर नहीं जा सकेंगे। जारी रूट चार्ट में 30 व 31 दिसंबर को देहरादून हरिद्वार से आने वाले वाहन वाया बाजपुर, बरहैनी, नयागांव, कालाढूंगी से नैनीताल को जाएंगे। मुरादाबाद से आने वाले वाहन केवीआर से हाइवे होते हुए वाया बाजपुर, बरहैनी, नयागांव, कालाढूंगी होते हुए नैनीताल पहुंचेंगे।
वहीं पैगा अलीगंज रोड से आने वाले वाहन फसियापुरा के पास सर्विस लाइन से हाइवे, बाजपुर, दढ़ियाल रोड से आने वाले वाहन सर्विस लाइन से हाइवे पर जाकर बाजपुर, बरहैनी, नयागांव से कालाढूंगी से होते हुए नैनीताल को जाएंगे। रामपुर टांडा से आने वाले वाहन परमानंदपुर सर्विस लाइन से हाइवे पर जाकर बाजपुर बरहैनी, नयागांव कालाढूंगी होकर नैनीताल जाएंगे। जबकि रामनगर के लिये नया गांव, बैलपड़ाव होते हुए जाना पड़ेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम