ब्रेकिंग…शारदा वन रेंज से एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शारदा वन रेंज से एक महिला और एक पुरुष का शव एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई , पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि नेपाल पुलिस का कहना है शव महेन्द्रनगर के रहने वालों के हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम -कमरे में फंदे से लटका मिला शव

सोमवार देर शाम नेपाल के मटेना गांव के समीप नेपाल से सटे भारतीय वन क्षेत्र शारदा फॉरेस्ट रेंज के कंपार्ट संख्या-44 में वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान दो शव पड़े दिखायी दिए। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया है कि गश्ती कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई।कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं नेपाल पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय क्षेत्र होने के कारण टनकपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल टनकपुर की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

हालांकि नेपाल की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महिला और पुरुष नेपाल के महेंद्रनगर स्थित सुंदरपुर गांव के निवासी हैं। सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने बताया कि ये दोनों शव भारतीय वन क्षेत्र में पड़े मिले हैं। बताया कि घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूरी पर एक बाइक और मोबाइल भी पुलिस को मिला है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119