ब्रेकिंग…स्कूल संचालक की पिटाई से छात्र की मौत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पोता अली (9) कस्बे के रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ता था। नौ दिसंबर को भी वह पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर स्कूल संचालक जीशान अली ने उसे बुरी तरह पीट दिया। उसके कान और मुंह से लगातार खून बहने लगा।
छात्र के परिजनों ने पहले तो उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रिफर कर दिया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। इधर छात्र की मौत की सूचना पर बुधवार सुबह ही गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि छात्र की मामले में भगवानपुर निवासी आरोपी जीशान अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन