ब्रेकिंग…कालाढूंगी का युवक अल्मोड़ा एक होटल में मृत मिला
अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में ठहरे युवक की मौत हो गई। सुबह युवक होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटाबाग, कालाढूंगी निवासी नारायण सिंह 42 पुत्र धन सिंह अपने दोस्त के साथ यहां बस स्टेशन के पास सुनीता सनसिटी में ठहरे थे। सुबह वह वाशरूम गया लेकिन काफी समय बाद भी बाहर नहीं आया। साथ में आये उसके साथी योगेश साह ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो नारायण अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा