ब्रेकिंग…गन्ने से भरा ट्रक स्कॉर्पियो गाड़ी पर पलटा, कार सवार चोटिल
सितारगंज। स्कॉर्पियो गाड़ी पर गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। इससे कार सवार चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। मंगलवार को सरकड़ी केलाखेड़ा गांव निवासी हरमिंदर सिंह, केलाखेड़ा निवासी जगतार सिंह, गदरपुर निवासी गुरदीप सिंह एवं महिला प्रेम कौर, राजो कौर, लालपुर निवासी महेंद्र कौर, प्रकाश कौर स्कॉर्पियो कार से रिश्तेदारी में आए थे।
घर लौटते वक्त तुर्कातिसौर तिराहा पर गन्ने से भरा ट्रक उनकी स्कॉर्पियो कार पर पलट गया। इससे सभी को मामूली चोटें लगी। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हाइवे से दोनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी