उत्तराखंड…सोलर फाइलों के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब —उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के बागेश्वर स्थित परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद उरेडा कार्यालय में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बागेश्वर स्थित उरेडा कार्यालय में सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट (जेआईआर) से संबंधित उसकी चार फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। आरोप है कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल प्रत्येक फाइल के निस्तारण के लिए 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। चारों फाइलों के बदले कुल 40 हजार रुपये की मांग की गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

शुक्रवार, 24 जुलाई को विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी परियोजना अधिकारी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गिरफ्तार आरोपी धीरेंद्र सिंह पटवाल, पुत्र उदय सिंह पटवाल, मूल रूप से रामनगर (जनपद नैनीताल) के निवासी हैं। वह वर्तमान में उरेडा, बागेश्वर में परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी सूचना तत्काल विजिलेंस को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119