गोरापड़ाव में कैंटर ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारकर महिला को रौंद डाला – महिला की मौत, पति गंभीर घायल
हल्द्वानी । बरेली रोड में कैंटर ने स्कूटी सवार दंपति को जबरदस्त से टक्कर मार दी, जिसमें महिला को रौंद दिया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में महिला के पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि हाथीखाल गोरापड़ाव निवासी 32 वर्षीय माया भट्ट पति अनिल भट्ट के साथ सामान खरीद कर अपने घर की ओर जा रही थी। बरेली रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में माया गंभीर रूप से घायल हो गई। एसटीएच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर सीज कर दिया है।
पता चला है कि गत दिवस उक्त दंपति अनिल भट्ट और माया भट्ट की शादी की सालगिरह थी,, इस मौके पर वह अपने दोनों बच्चों को बाजार घूमाने के बाद पार्टी करने के उद्देश्य से केक और खाने का अन्य सामान लेने बाजार गए थे, उक्त खरीदारी कर जैसे ही वापस लौट रहे थे तभी यह अनहोनी हो गई, वहां घर में पड़ोसी रिश्तेदार व उनके बच्चे अनिल और माया के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घर में माया की मौत की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार