गणाई के पास कार दुघर्टनाग्रस्त : एक की मौत, दूसरा घायल
गंगोलीहाट । मंगलवार देर शाम पांच बजे नैनी से गणाई को जा रही एक कार यूके 04टीबी-2481 किमतोला के पास 50 मीटर खेतों में गिर गयी। कार में सवार इन्द्र लाल (44) पुत्र नैन राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं मनोज कुमार (40) पुत्र मोहन राम निवासी कुंजनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से ग्रामीणों ने घायल को सड़क तक पहुंचाया और सीएचसी गणाई गंगोली भिजवाया। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया है। वहीं मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल ने बताया की दुर्घटना की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर