बरेली से जागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी -सात लोग चोटिल, चार गंभीर
अल्मोड़ा। नववर्ष के पहले दिन तड़के एक कार धौलछीना थाना अंतर्गत दलबैंड के निकट खाई में जा गिरी। घटना में कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए, इनमें से चार लोग गंभीर बताए गए हैं। सूचना मिलने पर थाना धौलछीना से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा आज सुबह 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आर्टिका कार संख्या यूपी 16 ईके 2368 बरेली से जागेश्वर जा रही थी। जिसका संतुलन बिगड़ने से कार खाई में गिर गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार में सवार 07 लोगों दीपक शर्मा व प्रदीप शर्मा, सेक्टर 70 नोएडा, उत्तर प्रदेश, अंकित, आशु शर्मा, अमर शर्मा, सुरेश शर्मा व सुनील शर्मा, बरेली को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार