सेराघाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल
अल्मोड़ा। सेराघाट के पास गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए। कार में सवार पिथौरागढ़ के दो लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार अल्मोड़ा से बनकोट पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। शेराघाट के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कार खाई में गिर गई।
सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। कार सवार धीरज सिंह बनकोटी पुत्र रतन सिंह बनकोटी और अजय बनकोटी पुत्र किशन बनकोटी निवासी बनकोट जिला पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। शेराघाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार