महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पति समेत तीन पर केस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक निजी होटल में रह रही महिला ने अपने पति और होटल स्टाफ पर अश्लील हरकतें करने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति से विवाद के चलते वह अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ एक होटल के कमरे में रह रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

आरोप लगाया कि 27 जनवरी 2025 की रात होटल मैनेजर और कर्मचारी ने कमरे में चार संदिग्ध युवकों को ठहराया और बहाने से उसे बुलाने की कोशिश की। आरोप है कि जब उसने कमरे से बाहर आने से इनकार किया तो युवकों ने उसका दरवाजा खटखटाया और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए अंदर आने की कोशिश की। उसने दरवाजा बंद कर अपनी बेटी के साथ पूरी रात भय में बिताई। महिला ने बताया कि उसने पूर्व में भी होटल स्टाफ द्वारा अश्लील टिप्पणी और उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की थी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि उसका पति होटल स्टाफ के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है और होटल के जरिए अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति प्रदीप सिंह, होटल मैनेजर नितिन, कर्मचारी विशाल पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119