रामनगर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला -एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल): रामनगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपियों ने किसी खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा को जब वीडियो के बारे में पता चला तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद

वहीं, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने प्रेस वार्ता कर घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119