जालसाज ने बीमारी का बहाना बनाकर एक वृद्धा से दो लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। एक परिचित जालसाज ने बीमारी का बहाना बनाकर एक वृद्धा से दो लाख रुपये ठग लिए। जब एक साल बाद वृद्धा अपने पैसे लेने के लिए पहुंची तो झूठी बीमारी का सच सामने आया। जिसके बाद मुखानी पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बिठौरिया नंबर एक मुखानी निवासी 75 वर्षीय पार्वती पत्नी स्व. दीवान सिंह ने बताया कि सुभाषनगर में रहने वाला दानू पांडे उनका परिचित है। मार्च 2023 में दानू उनके पास अपने ममेरे भाई अनिल जोशी के साथ आया और कहा कि ममेरे भाई को ट्यूमर है। इलाज के लिए दो लाख रुपये कम पड़ रहे है जिसके बाद वृद्धा ने उसे पैसे दे दिए। जबकि दानू ने जल्द रुपये लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन एक साल गुजर गया और दानू लौट कर नहीं आया। महिला ने रुपये लेने के लिए संपर्क किया तो पता चला कि दोनों ने झूठ बोलकर उनसे पैसे ले गए। इस मामले में मुखानी पुलिस से एसएसपी तक शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वृद्धा ने न्यायालय में अर्जी लगाई और न्यायालय के आदेश के बाद मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप