किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए बहला-फुसलाकर ले गया शादीशुदा युवक – मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक न केवल पहले से शादीशुदा है, बल्कि अब किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

13 नवंबर से लापता है किशोरी
तहरीर के अनुसार किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 13 नवंबर की दोपहर घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

सोशल मीडिया पर फंसाकर ले गया शादीशुदा युवक
परिजनों ने आरोप लगाया कि धूमाखेड़ा नानकमत्ता, उधमसिंहनगर निवासी बंटी, जो पहले से शादीशुदा है, ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी बेटी से दोस्ती बढ़ाई और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगा ले गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बंटी लगातार परिवार पर दबाव बनाने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119