जसपुर में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। साढ़े तीन महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है। गांव रामनगर वन निवासी चरण सिंह ने कहा कि 31 जुलाई को उसका पुत्र अनिकेत अपने दोस्त रितिक चौहान के साथ बाइक से महुआखेड़ा गंज को नौकरी करने जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नकली सोना गिरवी रखकर 1.36 लाख का गोल्ड लोन लेने का आरोप -दो के खिलाफ मुकदमा

फोरलेन पर कलियावाले चौराहे के पास पीछे से आई मारुति कार ड्राईवर ने तेजी गति से सड़क पर खड़ी गाय से बचाने को उसके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह कार को लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में अनिकेत और रितिक गंभीर घायल हो गए। उसके पुत्र अनिकेत और रितिक चौहान को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां रितिक को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां पुत्र अनिकेत को मृत घोषित कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119