राह चलते मोबाइल छीन कर भाग रहा बदमाश दबोचा
रुद्रपुर। राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मूल रूप से बरेली निवासी हीरा लाल सिडकुल की आदर्श पालीपैक कम्पनी में काम करता है। बीती शाम वह कम्पनी से ड्यूटी कर लौट रहा था। सिडकुल लेबर चौक के पास पीछे से आये बाइक सवार युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया।
हिम्मत दिखाते हुए हीरा लाल ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मोबाइल लूटने वाले युवक ने हीरा लाल से हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। हीरा लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध