जागेश्वर धाम के लिए 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का पहला दल रवाना -सीडीओ अभिनव शाह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पं0 दीन दयाल मातृ–पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 वरिष्ठ नागरिकों के प्रथम तीर्थ दल को सोमवार को देहरादून से जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) के लिए रवाना किया गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के द्रोणागिरि होटल से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दल को हरी झंडी दिखाकर उनकी यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -फांसी की सजा रद्द, इलाज के बाद रिहाई के निर्देश

यात्रियों का यह दल पहले दिन भीमताल में रात्रि विश्राम करेगा। दूसरे दिन जागेश्वर धाम में दर्शन–पूजन के बाद तीसरे दिन पुनः भीमताल में रुकने के उपरांत 04 दिसंबर 2025 को देहरादून वापस पहुंचेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत

सीडीओ शाह ने कहा कि सरकार का यह प्रयास वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक तीर्थयात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119