चैत्र प्रथम नवरात्र व हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर पूरे बाजार में घूमा भगवा रंग, देखें विडियो
एस आर चंद्र
भिकियासैण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित सभी आसपास के क्षेत्रों में प्रथम चेत्र नवरात्र के अवसर पर सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र आगमन पर प्रथम दिन भगवा ध्वज हाथ में लेकर रैली पूरे बाजार में जयकारे के सांथ शोभायात्रा निकाली, जो किनारी बाजार के देबी मंदिर से सदर बाजार, गांधीनगर होते हुए पुलिस चौकी, भारत होटल, ब्लाक, तहसील रोड,भारत होटल, बडियाली मैन रोड, पनपोला, खडी
बाजार होते हुए पुनः देबी मंदिर में पहुँची, जहां सुन्दर कान्ड की पुस्तक भैट कर सभी ने प्रशाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।
विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल ने सभी क्षेत्रीय लोगों को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए, हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी। इस नव वर्ष शोभा यात्रा में क्षेत्र के विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल, जिला अध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट,पूर्व प्रमुख हिमानी नैनवाल, शंकर फुलारा, बालम नाथ, दिनेश घुघत्याल, संजय अग्रवाल, उमेश नैनवाल, भूपाल रौतेला, कुबेर कडा़कोटी, हरीश ध्यानी,पंकज बिष्ट, अर्जुन भंडारी, गोपाल बिष्ट, रिंकी सतपोला, भुप्पी बिष्ट, दीपक बिष्ट,हीरा नेगी,चम्पा नैनवाल, बचे सिंह, प्रहलाद सिंह, हरीश बिष्ट, संजय बंगारी, अक्कू बंगारी आदि भारी संख्या में लोग व महिलाऐं शामिल रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी