दिवंगत राम दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, परिजनों से मिले

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को द्वाराहाट के विजयपुर तोक धनखल पहुंचकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट के भाई राम दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें सांत्वना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि राम दत्त से उनका व्यक्तिगत स्नेहपूर्ण संबंध था और उनका निधन बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि जब भी आमने-सामने भेंट होती थी, राम दत्त आत्मीयता, सौम्यता और मुस्कुराहट के साथ मिलते थे। उनके देहावसान का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने और दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की भावनाएं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119