मुख्यमंत्री धामी 16 को करेंगे जागेश्वर श्रावणी मेले का उद्घाटन
अल्मोड़ा। आगामी 16 जुलाई से शुरू हो रहे प्रसिद्ध जागेश्वर श्रावणी मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। विधायक मोहन सिंह महरा के नेतृत्व में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारी व जनप्रतिनिधियों के शिष्टमण्डल ने रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
उन्होंने 16 जुलाई से शुरू हो रहे प्रसिद्ध जागेश्वर श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने का आमंत्रण दिया। शिष्टमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर उद्घाटन समारोह में आने का आश्वासन दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार