नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोप में कोच गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच भानु प्रकाश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित हॉकी खिलाड़ी को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस कोच को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

राष्ट्रीय खेल से ठीक पहले हुए इस शर्मनाक घटना से खेलप्रेमी हतप्रभ हैं। ऋषिकेश से रविवार देररात सिडकुल थाने पहुंचे नाबालिग हॉकी खिलाड़ी के पिता ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। पिता ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पिछले एक माह से राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी टीम में चयन के लिए यहां प्रेक्टिस के लिए आई हुई है। रोशनाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119