विधायक निधि से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। विकास खंड भिकियासैंण के न्याय पंचायत सिनौडा के अन्तर्गत भिकियासैण- भतरौजंखान मैन रोड के भ्योगाड गधेरे से ग्राम सभा पाली के लिए विधायक निधि से सड़क मार्ग का आज शुभारंभ कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण के ब्लाक अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने जेसीबी मशीन से रोड कटिंग कर निर्माण कार्य की शुरूआत की।
क्षेत्र वासियों ने रानीखेत विधान सभा के विधायक करन माहरा का आभार जता कर उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत सिनौडा के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान टानी चंद्रेश रावत ने की।इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण के अध्यक्ष दीपक बिष्ट, एवं बिशिष्ट अतिथि कैलाश पन,जयप्रकाश नेगी, गुड्डू खान,श्याम सिंह अस्वाल , आनन्द रावत , गिरीश पपनै, चन्द्रशेखर पपनै आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी