डॉक्टर पीसी पांडेय के नेतृत्व में मोटाहल्दू में 600 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू(नैनीताल)। राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में लोगों को वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार को वैक्सीन लगाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के चिकित्साधिकारी डॉ. पीसी पांडेय ने बताया कि गुरुवार को 600 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 200 लोग 45 वर्ष से ऊपर और 400 लोग 18 वर्ष से ऊपर के थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नौ स्थानों पर जल्द शुरू हो सकती है 4G सेवा -सांसद भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी व्यक्ति को रिएक्शन की शिकायत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी मास्क अनिवार्य रूप से पहनें और सेनिटाइजर से हाथ धोते रहें। कोरोना से बचने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119