पिथौरागढ़ में चार बॉर्डर रोड सहित 19 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। सीमांत में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बारिश के बाद चार बॉर्डर रोड पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-सोबला, तवाघाट-घटियाबगड़, घटियाबगड़-गुंजी सहित 19 सड़कें बंद हैं।
इन सड़कों के बंद रहने से 50 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली बॉर्डर रोडों के बंद रहने से दारमा, व्यास व चौदास घाटियों का सड़क संपर्क कटा है। हालांकि बीआरओ व अन्य कार्यदाई संस्थाएं सड़क खोलने में जुटी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जल्द सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन