सीएससी पर नए श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं होंगे -सीएससी के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को किया बंद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नए श्रम कार्ड बनवाने के इच्छुक श्रमिकों को अब कॉमन सर्विस सेंटर की जगह सीधे श्रमिक सुविधा केंद्रों पर जाना होगा। श्रम विभाग ने नए श्रमिक कार्ड के लिए सीएससी के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया है। यह निर्णय हाल ही में देहरादून में आयोजित श्रमिक बोर्ड की बैठक में लिया गया है। जिसके बाद अब नये कार्ड के आवेदन के लिए श्रमिकों को विभाग की ओर से संचालित केंद्र पर ही जाना होगा। अब तक श्रमिक नए कार्ड के लिए सीएससी से भी आवेदन कर सकते थे, जिससे उन्हें गांव या कस्बे में ही सुविधा मिल जाती थी। लेकिन नए निर्देशों के तहत अब यह विकल्प हटा दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जिले में श्रमिक सुविधा केंद्रों की संख्या कम थी। इसकी पूर्ति के लिए सीएचसी से श्रम कार्ड आवेदन की सुविधा दी गई थी। उपश्रमायुक्त कमल जोशी ने बताया कि जिले में पांच सुविधा केंद्र हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, भीमताल और खन्स्यू में संचालित हैं। नये कार्ड बनाने की सुविधा केंद्र से ही मिल पाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119