साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई लाखों की रकम-

खबर शेयर करें 👉


काशीपुर। एक अस्पताल के प्रबंधन निदेशक के खाते से साइबर ठगों ने 1.49 लाख रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिव नगर कॉलोनी निवासी विपिन गहलोत पुत्र होराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल के प्रबंधन निदेशक हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा

बीती 20 दिसंबर 2021 को एक अज्ञात साइबर ठग ने उनको फोन किया। ठग ने खुद को फौज में बताया और कहा कि उसको अपने भाई के पैर की टूटी हड्डी का इलाज कराना है। जिसको लेकर आपको पैसे खाते में डालना है। जिस पर उन्होंने उस साइबर ठग को अपने खाते की सारी डिटेल दे दी। जिसके बाद साइबर ठग ने उनके खाते से 1.49 लाख रुपए निकाल लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119