डंपर की चपेट में आये बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत-
रुद्रपुर। दो दिन पूर्व डंपर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर रात वार्ड नंबर छह निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया था।
वार्ड संख्या छह निवासी 28 वर्षीय आमिर अली पुत्र शकील अहमद बाइक से घर जा रहा था। तभी कोतवाली के पास सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 से घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार