अल्मोड़ा महिला अस्पताल के पीएमएस की हार्ट अटैक से मौत
परीक्षण के दौरान पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
अल्मोड़ा : महिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डा. दीपक गब्र्याल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह कोरोना पॉजिटिव थे और हल्द्वानी एक निजी अस्पताल में उनका उपचार भी चल रहा था।
बताया जा रहा है कि पीएमएस बग्र्याल बीते दिनों अपन पुत्री के विवाह के लिए दस दिन के अवकाश पर धारचूला गए हुए थे। विवाह समारोह के कुछ दिनों के बाद उनकी स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। सर्दी और जुकाम की शिकायत के कारण उन्होंने अपना कोरोना परीक्षण कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्हें परिजनों ने सांई अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। लेकिन गुरुवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. प्रीति पंत ने डा. गब्र्याल की मृत्यु की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान हृदयघात से उनका निधन हुआ है। डा. गब्र्याल के निधन का समाचार आते ही अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम
UK-किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत -परिवार में मचा कोहराम
पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण