चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से महिला पुलिसकर्मी की मौत

खबर शेयर करें 👉

शनिवार रात में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार (27) शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, लेकिन शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

कटियार को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाली सिपाही मूलरूप से कानपुर जिले के बिल्हौर गांव की निवासी थी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119