सिर धड़ से अलग होने को संदिग्ध बताते हुए पत्नी ने दी तहरीर
पांच अक्टूबर को खटीमा रोड पर हुए हादसे में संतोष भट्ट की मौत के हालात को संदिग्ध बताते हुए पत्नी दीपा भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपा भट्ट पत्नी स्व. संतोष भट्ट निवासी सरस्वती निवास आरटीओ रोड दानूहोम, हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पांच अक्तूबर की रात में बाइक से जा रहे उनके 35 वर्षीय पति संतोष भट्ट को कार चालक ने टक्कर मारी। हादसे में संतोष का सिर धड़ से अलग हो गया। सिर विपरीत दिशा में करीब 50 मी. की दूरी में जा गिरा। दीपा भट्ट ने मौत को संदिग्ध बताया है। कार चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। कोतवाली प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि बुधवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम