खेड़ा निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में किच्छा बाइपास रोड के पास नहर में मिला
रुद्रपुर। खेड़ा निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में किच्छा बाइपास रोड के पास नहर में मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नहर में डूबने के कारण युवक के मौत होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेड़ा निवासी 26 वर्षीय गौतम पाल पुत्र इंद्रपाल तीनपानी स्थित एक दुकान में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गौतम को एक युवक की कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से चला गया। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे उन्हें पुलिस की ओर से सूचना मिली कि गौतम का शव किच्छा बाईपास रोड के पास नहर में पड़ा है। इस सूचना परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है।
प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से युवक की मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों को पता चलेगा। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही हैं। परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। –धीरेंद्र कुमार, कोतवाल रुद्रपुर
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न