ततैये के हमले से महिला घायल-15 दिन में तीसरी बार ततैयों का हमला

खबर शेयर करें 👉


बागेश्वर। जिले में ततैयों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। 15 दिन में यह तीसरी बार ततैयों ने हमला किया। दो हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि इस हमले में महिला बाल्-बाल बच गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

जिला अस्पताल में भर्ती 35 साल की मीना देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी छानापानी ने बताया कि बुधवार की शाम वह खेतों में घास काटने गई थी। इसी बीच उसे कुछ ततैयों ने काट लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119