लोक कलाकार महासंघ के शिष्टमंडल ने महाराज से की मुलाकात, कलाकारों की समस्याओं पर चर्चा
देहरादून। लोक कलाकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल द्वारा संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर महासंघ के शिष्टमंडल के साथ प्रदेश के लोक कलाकारों के कई समस्याओं पर चर्चा की एवं उनकी समाधान के लिए अपील की। विशेषकर कोरोना काल से आर्थिक तंगी से जूझ रहे। सांस्कृतिक लोक दलों का सूचना निदेशालय से कुमाऊं मंडल के छूटे हुए सांस्कृतिक लोक दलों का यथाशीघ्र जिलेवार ऑडिशन करा कर पंजीकृत करने हेतु। एवं सरकार की जन नीतियों का प्रचार- प्रसार फोक मीडिया के माध्यम से हो सके।
कलाकारों को रोजगार मिल सके इसके अलावा संस्कृति विभाग में लंबित सांस्कृतिक लोक दलो का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भुगतान यथाशीघ्र करने। इसके अलावा जीएसटी से सांस्कृतिक लोक दलों को निजात दिलाने हेतु वार्ता की गई ।श्री सतपाल महाराज ने उक्त विषय पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सचिव/ महानिदेशक संस्कृति निदेशालय डॉ रणवीर सिंह चौहान को संज्ञान लेने को कहा। वार्तालाप के समय डॉ0 रणबीर सिंह चौहान उपस्थित थे। शिष्टमंडल में मंडल में प्रदेश महासचिव भुवन जोशी प्रदेश संस्कृति सचिव चंदन नेगी प्रदेश उपसचिव नवीन रसीला संरक्षक गोकुल बिष्ट समेत आदि कलाकार उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-धनोल्टी के जंगल में भालू का हमला -घास काटने गई महिला गंभीर घायल
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट