दूरसंचार विभाग ने दिया प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ग्रामसभा डोटलगांव को मोबाइल टावर का उपहार

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा संचार क्रांति के इस युग में जहां पुरे विश्व में 5जी की सुविधा का संचार हो रहा है। वहीं भारत के दूरस्थ गांवों में रह रहे नागरिकों को आज भी नेटवर्क की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा जिले के ब्लाक द्वाराहाट अंतर्गत ग्रामसभा डोटलगांव व आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीण भी काफी समय से उक्त समस्या का सामना कर रहे हैं। जिसके समाधान के लिए काफी समय से स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय पत्राचार भी कर रहे थे। दिल्ली में रह रहे प्रवासी ग्रामवासियों की सामाजिक संस्था डोटलगांव सेवा समिति, दिल्ली (पंजीकृत) की पहल पर सरकार ने उक्त समस्या पर संज्ञान लेते हुए बीएसएनएल टावर की स्वीकृति प्रदान की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड


आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विश्वपटल पर ‘भारतवर्ष’ के मान-सम्मान को बढ़ाने वाले जननायक, गरीब कल्याण एवं ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के प्रति समर्पित भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर ब्लाक द्वाराहाट के अंतर्गत ग्रामसभा डोटलगांव में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाने हेतु सर्वेक्षण दल पहुंचा। जिस पर क्षेत्रवासियों ने अपनी खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस टावर की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , सांसद अजय टम्टा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट


इस मौके पर डोटलगांव सेवा समिति, दिल्ली के सदस्य गांव से पूर्व प्रधान मदनमोहन कुमयाँ, सरपंचपति श्री दलीप सिंह शाही, जीवन सिंह शाही, चंदन सिंह शाही, ग्राम प्रधान पति चंदन कुमार, उपप्रधान पति नंदन सिंह शाही, पुरन सिंह शाही व हीरा सिंह शाही आदि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119