उप परियोजना निदेशक डा.उपाध्याय कोमिला जल प्रहरी सम्मान
गणेश पाण्डेय, दन्यां
जलागम प्रबंधन अल्मोड़ा प्रभाग के उप परियोजना निदेशक डा. एसके उपाध्याय को जल प्रहरी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

न्यू महाराष्ट्र सदन कस्तूरबागांधी मार्ग नई दिल्ली में जल संरक्षण, संभरण, संचय एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने पर उन्हें जल प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले 51 लोगों को पूरे देश में जल प्रहरी सम्मान से विभूषित किया गया है। यह सम्मान और पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाता है। डा. एसके उपाध्याय को यह पुरस्कार गजेन्द्र शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह मेंं भाग्वत कराड़ वित्त राज्य मंत्री, सांसद गोपाल शेट्टी, उन्मेश पटेल, निदेशक ओआरसी वीके आशा, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जल संकट प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु पारंपरिक विधियां एवं वैश्विक समाधान नवीन तकनीक सरकारी एवं जन भागीदारी प्रयास विषय पर सेमीनार का भी आयोजन किया गया। सेमीनार में डा. उपाध्याय द्वारा सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर