नैब के संचालक की काली करतूत ने किया शर्मशार, मूकबधिर और दृष्टिबाधित बच्चों के यौन शोषण के आरोप में संचालक धानक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दृष्टिबाधित बच्चों के लिए गौलापार में संचालित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) के संचालक की काली करतूत ने सबको शर्मशार कर दिया है। संस्थान की कुछ नाबालिग छात्राओं ने 60 साल के संचालक श्याम धानक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

हल्द्वानी दमुवाढूंगा बंदोबस्ती निवासी श्याम धानक पिछले लंबे समय से मूकबधिर और दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था का संचालन कर रहा था। बीते जुलाई माह में संस्थान की छात्रा ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

जांच में पता चला है कि संचालक श्याम धानक ने बच्चों को इस बात के लिए किसी को ना बताने को कहा था। यौन शोषण का विरोध करने पर मासूमों के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नैब संस्थान में अधिकतर बच्चे मूकबधिर और दृष्टिबाधित हैं। वर्तमान में 113 छात्र-छात्राएं इस संस्था में पढ़ाई कर रहे हैं। सभी बच्चे नाबालिग हैं। जांच के बाद पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात संस्था के संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

इधर, मामले में संस्था के अन्य बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 354 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद 164 के तहत बयान भी दर्ज कर लिए हैं। 

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119