अल्मोड़ा व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को मिली एक दर्जन फैकल्टी
देहरादून। अल्मोड़ा और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में एक दर्जन फैकल्टी मिल गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को फैकल्टी की तैनाती को मंजूरी दी है। दोनों ही कॉलेजों में फैकल्टी के पद खाली चल रहे थे। इस पर एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। जिसमें अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए सात जबकि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए पांच फैकल्टी शामिल हैं।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि चयनित फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है और इससे दोनों ही कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ ही मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी बढ़ाने के प्रयास कर रही है ताकि कॉलेजों में उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई व इलाज हो सके।
कई अहम विभागों को मिले डॉक्टर
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फर्माकलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. नवप्रीत कौर, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. शैलश कुमार लोहनी, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर में डा. अंशुल ममगांई तथा मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. पूनम गडकोटी व डा. अक्षय राजवार, ऑब्स एंड गायनी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डा. ममता सौटियाल तथा डा. एकता रावत का चयन किया गया है। जबकि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के फर्माकलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. सौम्या पाण्डे, जनरल सर्जरी में डा. महिम खान, एनेस्थिसिया में डा. प्रियंका कश्यप, एनाटॉमी में डॉ. हिना फातिमा तथा अर्बन हैल्थ ट्रेनिंग सेंटर में मेडिकल ऑफिसर पद पर डा. कीर्ति बंसल को नियुक्ति दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग