मुखानी में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। दहेज लोभियों के खिलाफ एक महिला ने मुखानी थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वर्तमान में वह आरके टेंट हाउस रोड स्थित आशियाना ग्रुप में रहती हैं।
22 अप्रैल 2023 को उनकी शादी देवकी निवास के रहने वाले अनुग्रह बिष्ट से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के दो-तीन महीने बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 26 सितंबर 2024 को आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इधर एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले में महिला के पति अनुग्रह बिष्ट, ससुर नरेंद्र सिंह बिष्ट और सास हेमलता बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी