तहसीलदार ने संभाला जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक का कार्यभार 

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति में तहसीलदार बरखा जलाल ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके चार्ज संभालने से पुजारियों और क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है। लोगों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। दरअसल जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समति में प्रबंधक ज्योत्सना पंत का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया था। मंदिर समिति में हाईकोर्ट के आदेशानुसार प्रबंधक का कार्यकाल अधिकतम तीन साल ही निर्धारित किया गया है। उधर, दूसरी ओर प्रशासन स्तर पर नए प्रबंधक के चयन के लिए बीते जुलाई में ही विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी, लेकिन जांच समिति ने आवेदकों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर सभी आवेदनों को निरस्त कर नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी हुई थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार को जागेश्वर मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत का मामला : दुर्घटना के बाद शव ठिकाने लगाने का आरोप, दो हिरासत में

तहसीलदार बरखा जलाल ने सोमवार को जागेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने जागेश्वर के मंदिरों में विधि-विधान से पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने पहुंची प्रशासक बरखा जलाल का जागेश्वर के पुजारियों, मंदिर समिति सदस्यों, व्यापारियों सहित जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। लोगों ने उनसे अव्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन

प्रशासक ने कार्यभार ग्रहण करते ही मंदिर में बिजली, सफाई, पेयजल, मैटिंग सहित अन्य अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति सदस्यों और पुजारियों से सहयोग लेकर व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही उन्होंने मंदिर समिति के कर्मचारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। पहले दिन ही उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटियों के समय में भी परिवर्तन किया। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119