वर्षों से चले आ रहे पुराने खनन वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के निर्देश -डीएम वंदना सिंह ने खनन समिति की ली बैठक
हल्द्वानी। डीएम वंदना सिंह ने खनन समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को जिले में अवैध खनन पर पूर्णतया रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वर्षों से चले आ रहे पुराने खनन वाहन जो अभी भी चल रहे है जिससे नियमों का उल्लघंन होता है तथा सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना भी बनी रहती है, ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए।
कैंप कार्यालय में मंगलवार को खनन समिति की बैठक लेते हुए डीएम वंदना सिंह ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि जो वाहन अत्यधिक पुराने है और उन वाहनों से खनन का कार्य किया जा रहा है, ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का कार्य किया जाए। इस प्रकार के वाहनों से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने कहा वाहनों का फिटनेस कराते समय नियमों का पालन किया जाए ताकि इस प्रकार के वाहन जिसकी स्थिति काफी खराब हो गई है, ऐसे पुराने वाहनों के स्थान पर नये वाहनों का पंजीकरण कराया जाए।
डीएम ने वन निगम को दिए गए खनन के लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ गौला, नंधोर आदि नदियों में आपदा प्रभावित स्थलों के आसपास नदी के प्रवाह को ठीक करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर निकासी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जो टास्क फोर्स कमेटी गठित की गई है, कमेटी प्रत्येक माह रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करे।
अवैध खनन की रोकथाम के लिए वन निगम, पुलिस, परिवहन आदि विभाग नियमित चेकिंग अभियान चलाये। डीएम ने बेतालघाट में अवैध खनन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग के साथ ही पुलिस, परिवहन आदि विभागों से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा इसके लिए फीडबैक स्थानीय लोगों से ले कि किन-किन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है। इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, तुषार सैनी, प्रमोद कुमार, केएन गोस्वामी,नवाजिस खालिक, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के साथ ही सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस
उत्तराखंड…खटीमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई -111 पाउच कच्ची शराब बरामद