दहेज लोभियों ने पत्नी को पीटा- पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज-
बागेश्वर। एक विवाहिता को दहेज के लिए बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित महिला भावना अब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसके माता-पिता इतने गरीब हैं कि बेटी को इलाज के लिए हायर सेंटर तक नहीं ले जा पा रहे हैं। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता चंचल सिंह शहर के कठायतबाड़ा क्षेत्र में रहते हैं। चंचल सिंह ने बताया कि 4 मार्च 2017 को उन्होंने बेटी की शादी ऊधमसिंहनगर में रहने वाले गोपाल सिंह नगरकोटी के साथ हुई थी।
शादी के बाद पति और ससुराल वाले भावना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले भावना को उसके पति ने बेरहमी से पीटा।तब भावना किसी तरह जान बचाकर अपनी छोटी बेटी संग मायके चली आई। यहां गंभीर चोटों के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि भावना के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। उसे हायर सेंटर ले जाने की जरूरत है, लेकिन गरीब परिजन बेटी को इलाज के लिए हायर सेंटर नहीं ले जा पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि भावना का स्वास्थ्य खराब है। वो खून की उल्टियां कर रही है, बार-बार बेहोश हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये मांग रहे हैं। बहरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भावना के पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश