नशे में धुत दरोगा ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को मारी टक्कर -बालबाल बचे लोग

खबर शेयर करें 👉

राजधानी देहरादून में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत पुलिसवाले ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। ये पूरी घटना बुधवार रात मसूरी डायवर्जन के पास की है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक वैगनआर कार बुर तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ बीच सड़क पर जमकर नारेबाजी की। आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

नशे में धुत्त SHO ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर
दरअसल राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। दारोगा ने इतनी शऱाब पी रखी थी कि उसका गाड़ी पर कोई कंट्रोल नहीं था। इसी दौरान अपनी तेज रफ्तार कार से SHO ने तीन गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक वैगनआर कार और एक थार बुरी तरह डैमेज हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जिस गाड़ी को दारोगा चला रहे थे उसके भी दोनों एयरबैग खुल गए। पुलिसवाले की गाड़ी भी बुरी तरह डैमेज हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

लोगों ने पहचाना और उनकी वीडियो बनाने लगे
टक्कर के बाद शैंकी कुमार मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनकी वीडियो बनाने लगे। थाना प्रभारी के अधीनस्थ पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ से बचाकर निकालने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन भीड़ ने दारोगा को SSP के खुद ना आने तक छोड़ा नही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


हादसे में तीन गाड़ियों को नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया और SHO को सस्पेंड कर दिया। शराब के नशे में घुत दारोगा को तत्काल प्रभाव से राजपुर थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया। पुलिस की माने तो इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनपर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119