भुजियाघाट-रानीबाग के बीच बारिश के चलते बड़ा हादसा -दो स्कूटी सवार युवक बहे -देर शाम तक कोई सुराग नहीं

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजीयाघाट रानीबाग के बीच  भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी बरसाती  गधेरा से अचानक आए पानी के तेज बहाव में दो स्कूटी सवार युवक बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी में सवार थे और पानी के तेज बहाव को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज सैलाब उन्हें बहा ले गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

घटना की खबर  मिलते ही स्थानीय युवा ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और स्थानीय लोग युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। देर शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पानी भर गया है, जिससे हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। भुजीयाघाट से काठगोदाम तक भारी वाहनों और पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

 जिला प्रशासन आपदा विभाग द्वारा  यात्रियों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो, तब तक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में और बारिश भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119