दिन-दोपहरी हल्दूचौड़ में चैन स्नैचिंग की घटना, स्थानीय लोगों में हड़कंप
हल्दूचौड़(नैनीताल)। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ में भरी दुपहरी हुई चेन स्नेचिंग की घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप उस समय मच गया जबअंबिकापुरम सिंगल फार्म में आज दोपहर एक वृद्ध महिला से दो अज्ञात बाइक सवारो द्वारा चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। परंतु सौभाग्य से चैन नकली होने के चलते वृद्धा महिला का नुकसान होने से बच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पार्वती देवी नामक वृद्ध महिला आज अंबिकापुरम सिंगल फार्म के समीप बंद पड़ी लीसा फैक्ट्री के समीप से गुजर रही थी कि तभी बाइक सवार अज्ञात दो युवकों द्वारा उसके गले से झपट मारी कर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त घटना के बाद भयभीत हुई पीड़िता वृद्ध महिला द्वारा अपनी आपबीती ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी को बताई, तब जाकर घटना की जानकारी सार्वजनिक हो सकी। ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद चौकी पुलिस हरकत में आयी।
मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह और कोतवाल संजय कुमार ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि वृद्धा के गले में जो चैन थी वह असली सोने की नहीं थी, जिसे चैन स्नैचर असली समझ बैठे और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि जिन बदमाशों द्वारा चेन छीनने का प्रयास किया गया है क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल एवं पुलिस छानबीन के द्वारा उनको जल्द दबोचा जाएगा। पता चला है कि गत दिवस भी चैन स्नैचरो ने हल्दूचौड़ में ही एक वृद्धा से चैन की झपटमारी की थी। सौभाग्य से वह चैन भी नकली थी। 24 घंटे के भीतर चैन स्नैचिंग की दो घटनाओं के चलते पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। वही ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी