हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला
सिडकुल थाना क्षेत्र के हरनौल वन चौकी के पास एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। शनिवार सुबह जब वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर पहुंचे तो महिला का शव चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, वन विभाग के कर्मचारी का कहना है कि शुक्रवार दोपहर तक जंगल में गश्त की गई थी। उस समय कोई शव नहीं था। संभवत महिला दोपहर बाद जंगल में पहुंची हो।
हरिद्वार सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार का कहना है कि शनिवार सुबह पुलिस को वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत महिला के बारे में सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुठाई गई है। महिला पहले जंगल में नहीं देखी गई। हाथी ने महिला के सिर को पूरी तरह कुचला हुआ है। इसलिए उसकी शिनाख्त भी नहीं हुई और न ही कोई आधार कार्ड या पहचान पत्र उनके पास से मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल