20 सूत्रीय मांगें को लेकर कर्मचारी ने किया सिंचाई विभाग गेट पर प्रदर्शन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का पुरानी पेंशन बहाली समेत 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर आंदोलन जारी है। सोमवार को सिचाई विभाग कार्यालय के प्रागंण में गेट मीटिंग और जनजागरण अभियान के तहत कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वेतन विसंगति सुलझाने, शासन स्तर पर लिए निर्णयों पर शासनादेश जारी करने सहित 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा धरना-प्रदर्शन समेत ज्ञापन के माध्यमों से कई बार शासन प्रशासन से जल्द मांगों के निराकरण केा गुहार लगा चुके हैं। जबकि इन दिनों कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन के तहत अलग-अलग विभागों में प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र जोशी और संचालन सचिव संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया। यहां भुवन चंद्र जोशी, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राजेश सिंह, रोशन, रेनू रावत, महिपाल सिंह, धमेंद्र सिंह, पंकज कुमार, आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत